“*शासकीय महाविद्यालय मैं पुस्तकालय उन्मुखीकरण हेतु ई- ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई पुस्तकों के उपयोग हेतु कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम*

“शासकीय महाविद्यालय मैं पुस्तकालय उन्मुखीकरण हेतु ई- ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई पुस्तकों के उपयोग हेतु कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न”
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी ग्रंथालय द्वारा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. साहेब राव झरबडे की अनुमति से समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के लिए दिनांक 11 /02/ 2026 को पुस्तकालय उन्मुखीकरण हेतु ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के माध्यम से

ई पुस्तकों के उपयोग हेतु कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ यासमीन जिया ग्रंथपाल द्वारा ई ग्रंथालय 4.0 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कंप्यूटर एवं मोबाइल पर ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर लॉगिन करना ई संसाधन पुस्तक खोजने एवं पढ़ने की विस्तृत जानकारी दी एवं पुस्तकालय की सुविधाएं सिलेबस,पुराने प्रश्नपत्र सहित छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया।