तेरहवीं में मृत्यु भोज बंद कर आने वाले खर्च को मंदिरों में किया दान

 

आठनेर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री जगदीश लहरपुर( जग्गू पटेल )की तेरहवीं के कार्यक्रम में पुत्र डॉक्टर योगेश लहरपुरे द्वारा मृत्यु भोज बैंड रखा गया। लहर पूरे परिवार की इस अनूठी पहल को क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज द्वारा सराहा गया। डॉ योगेश लहरपुर ने बताया कि उनके पिता श्री श्री जगदीश पटेल की इच्छा थी कि तेरहवीं के कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखा जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व में श्री राम मंदिर साहू समाज ट्रस्ट समिति के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। उनकी इच्छा थी कि तेरहवीं जैसे कार्यक्रमों में मृत्यु भोज जैसी को प्रथाओं का अंत होना चाहिए। श्री जगदीश पटेल के पुत्र योगेश द्वारा उनकी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखे जाने पर

नगर के सभी व्यापारी गण साहू समाज समिति के समाजसेवी गण राजनेताओं द्वारा उनकी इस पहल की प्रशंसा की गई है।। लहरपुरे परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री राम मंदिर आठनेर समिति 21000/- एवं अम्बा मंदिर बाजार चौक समिति को 21000 /- की नगद राशि दान की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेता व्यापारी गण नगर के गणमान्य नागरिक क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज ट्रस्ट समिति के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु गण उपस्थित थे