जीविका के नाम से जाना जाएगा गोयल निवास ( माता-पिता की शान है बेटियां)

बैतूल – बेटी के नाम घर की पहचान डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान जो की विगत 10 वर्षो से लगातार घरो में बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है और साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी घर-घर तक पहुंचा जा रहा है आज लाडो फाउंडेशन टीम द्वारा गंज स्थित ताप्ती टावर निवासी पिता अभिषेक गोयल,माता सुहानी गोयल की बेटी जीविका के नाम की नेम प्लेट भेट की गईं इस अवसर पर बेटी के बड़े पापा निखिल गोयल ने इस अभियान

की प्रशंसा की और कहां की आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास बहुत ही सराहनी है लाडो अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग की बात कही गौरतलाप है की बेटी का जन्म 26 11 2025 को हुआ था जिसका लाडो फाउंडेशन टीम ने धूमधाम से प्रथम गृह प्रवेश कराया गया,सभी ने इस अभियान की प्रशंसा की बेटी के पिता अभिषेक गोयल द्वारा बताया गया कि बेटी के जन्म पर उनके पिताजी द्वारा गीतांजलि पार्ट 2 भक्ति सागर पुस्तक का विमोचन भी किया गया
बेटी के आगमन पर सभी को मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाई गई सभी ने गोयल परिवार में नन्ही लाडो के आने पर बधाइयां दी..