शोभायात्रा निकाली मनाई रविदास जयंती

घोड़ाडोंगरी।
संत रविदास जयंती रविदासिया समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई,। इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकाली गई रैली बेहड़ी ढाना से होते हुए हॉस्पीटल चौक होते हुए मंगलम लान पहुंची।

यहाँ पर आयोजित मंचीय कार्यकम की शुरुवात की जिसमे गुरु रविदास जी की आरती, पूजन कर उनके मार्गदर्शन पर चलने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा कहा गया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचीव रामजीलाल उइके राजेन्द्र मालवीय, राकेश अरोरा प्रशांत गावंडे आदि प्रतिनिधि द्वारा समाज का उद्‌बोधन किया गया।

रविदास समाज समिति के अध्यक्ष शिव बिन्झाड़े, सचिव-अनिल. अश्वारे, कोषाध्यक्ष रामेश्वर अश्वारे, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुरेखा चौधरी ममता अश्वारे, सीमा अश्वारे ममता अकोदिया आदि द्वारा कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर महोबिया जी रहे। अंत: मे सीमा अश्वारे द्वारा कार्यक्रम को समिति को लगन, मेहनत से कार्य करने के लिए अभार प्रगट किया।