घोड़ाडोंगरी।
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) विकासखंड घोड़ाडोंगरी द्वारा समाज सेवा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैद्य बाबूलाल बरकड़े (भगत जी) को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाने की अनुशंसा की गई है।
अजाक्स संघ द्वारा इस संबंध में माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम तहसीलदार के माध्यम से अनुशंसा पत्र सौंपा गया। पत्र में उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी, विकासखंड घोड़ाडोंगरी निवासी वैद्य बाबूलाल बरकड़े का जन्म 1 अक्टूबर 1938 को हुआ था।
संघ के अनुसार वैद्य बाबूलाल बरकड़े विगत कई वर्षों से आयुर्वेदिक पद्धति एवं जड़ी-बूटियों के माध्यम से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क उपचार कर रहे हैं। उन्होंने न केवल क्षेत्र बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए मरीजों को भी लाभ पहुंचाया है।

अजाक्स संघ ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वैद्य बाबूलाल बरकड़े को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सा सेवा कार्यों के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।







