ग्राम फुलबेरिया में जल अर्पण दिवस का भव्य आयोजन, जनभागीदारी से सशक्त हुआ जल संरक्षण का संकल्प

 

आशीष उघड़े जिला बैतूल । 29 जनवरी 2026‌ को जल जीवन मिशन के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बादलपुर के ग्राम फुलबेरिया, विकासखंड घोड़ाडोंगरी, जिला बैतूल में दिनांक 29 जनवरी 2026 को जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक‌ गंगा ऊईके द्वारा कार्यक्रम में विशेष अतिथि एवं मुख्य भूमिका में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बैतूल के कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल उपस्थित रहे, जिनके द्वारा जल जीवन मिशन एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत, उपयोगी एवं जनहितकारी जानकारी प्रदान की गई। उनके मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं सफल रहा। कार्यक्रम में प्रदीप विश्वास जनपद सदस्य घोड़ाडोंगरी, सेहवती कवड़े सरपंच अध्यक्ष, प्रमिला काकोड़िया सरपंच, केउलाल यादव मंडल महामंत्री, विकास समहदार भाजपा मंडल अध्यक्ष चोपना, सहदेव राय भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश सेन मंडल अध्यक्ष, भूपेंद्र मेनवे जिला समन्वयक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, योगेश धुर्वे सहायक, विवेक रामटेके सब इंजीनियर, सीमा मसतकर एवं माधुरी सूर्यवंशी ब्लॉक समन्वयक, कल्पना ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति, भारती अग्रवाल संस्था अध्यक्ष, ग्राम भारती महिला मंडल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम में कलश यात्रा के साथ हुई, जिसके पश्चात नल से जल की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मंच संचालन श्री भूपेंद्र मेनवे द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि भारत देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है कि प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुँचे, जिसे साकार करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन बच्चों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं ग्राम भारती महिला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीत के माध्यम से जल संरक्षण, नल-जल योजना एवं जल के महत्व पर प्रभावशाली संदेश दिया गया। अपने उद्बोधन में माननीय विधायक श्रीमती गंगा ऊईके जी ने कहा कि जल जीवन का आधार है, अतः जल का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल का अपव्यय रोकना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि फुलबेरिया के साथ-साथ अन्य ग्रामों में भी शीघ्र ही इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक गंगा ऊईके एवं कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल के नेतृत्व एवं सक्रिय सहयोग की सभी उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई। इस आयोजन से ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं नल-जल योजना के प्रति जागरूकता बढ़ी और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बैतूल के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम भारती महिला मंडल के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।