घोड़ाडोंगरी नगर में आज शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ सतपुड़ा मैदान पर भारत माता गौ माता कन्या पूजन के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ किया गया इसके पूर्व दुर्गा चौक के सत्यनारायण मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया शोभायात्रा में भारत माता की भव्य झांकी भी रथ पर विराजमान थी ढोल बाजे की गूंज और भगवा ध्वज लहराते भारत माता की जय घोष के साथ नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई शोभायात्रा सतपुड़ा मैदान पर पहुंची जहां पर बच्चों ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों हिंदू धर्म पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी
अपने उद्बोधन में आलोक भूषण महाराज ने आयोजन की आवश्यकता क्यों है पर कहा कि आज दानव मानव रूप में है जो हिंदुओं की अखंडता को छिन्न भिन्न करने में लगे हैं समाज को भ्रमित कर रहे हैं हिंदुओं की सरलता का फायदा उठा रहे हैं आज लोगों को अपने कुल देवता की जानकारी नहीं है बच्चों को धर्म की शिक्षा देनी चाहिए विदेशी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं और हम भ्रमित हैं अब जात-पात की विदाई का समय है संस्कृति मजबूत होगी तो राष्ट्र मजबूत होगा नूपुर जैन ने कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात है बच्चों में सत्गुण होंगे तो देश एवं स्वयं प्रगति करेंगे हमारा देश ऐसा है जहां नारियों की पूजा होती है लेकिन आज स्थिति यह है कि बीज बबूल का बोकर आम की अपेक्षा कर रहे हैं पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि प्रणाम अभिवादन करने के शब्द अलग-अलग हो सकते हैं ऐसे ही अलग-अलग जाति के लोग हैं लेकिन सब हिंदू हैं यह सम्मेलन नहीं चेतना का आह्वान है हम सौभाग्यशाली हैं हमारे सामने राम प्रतिष्ठित हुए हमने अपने परिवार में बताना बंद कर दिया है कि हम हिंदू हैं कंधार से ब्रह्म देश तक भगवा ध्वज लहराता था संस्कारों को बचाने का समय है दुनिया में चार प्रकार के हिंदू हैं केवल सत्ता से परिवर्तन की उम्मीद नहीं करें स्वयं को आगे आना होगा आज देश में सर्वाधिक मृत्यु दर युवाओं की है सड़क दुर्घटना के कारण युवा मौत के मुंह में समा रहे हैं तेज रफ्तार वाहन चलाना युवाओं के लिए हानिकारक है आए हुए अतिथियों का स्वागत रामजीलाल उईके नंदकिशोर अग्रवाल अनुराग अग्रवाल कृष्ण गोपाल अग्रवाल रवि शंकर पारखे राजेश अग्रवाल गोविंदा अग्रवाल साहबलाल प्रजापति जतिन प्रजापति प्रशांत गावंडे राजेन्द्र मालवी दीपक जैन प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी अनंत महतो रमेश बत्रा बीएल भुजवरे ज्ञान राव बर्डे जुगल बंग सुनील शर्मा तोषण गावंडे नरेंद्र उईके सीताराम साहू जोगिंदर सिंह छाबड़ा मनोज कुरारिया मनीष साहू विवेक खंडेलवाल जतिन अहूजा किरण सपना विकास सोनी दीपक धोटे द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन मनोज नागवंशी ने किया मंच संचालन प्रशांत गावंडे ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत के साथ और समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ







