लाडो का धूमधाम से प्रथम गृह प्रवेश

बैतूल – बेटी के नाम घर की पहचान डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान के तहत घर-घर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है और साथ ही देश की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की

महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी घर-घर तक पहुंचा जा रहा है आज लाडो फाउंडेशन टीम द्वारा गंज स्थित ताप्ती टावर निवासी श्री अभिषेक गोयल जी के घर सुंदर कन्या का आगमन हुआ जिसका आज लाडो फाउंडेशन टीम द्वारा धूमधाम से प्रथम गृह प्रवेश कराया गया इस मौके पर आसपास के लोगों ने बधाइयां दी..