घोड़ाडोंगरी में हिंदू सम्मेलन को लेकर जनता में उत्साह का माहौल

 

“”घर घर जाकर पीले चावल और भारत माता की छाया चित्र देकर निमंत्रण दिया जा रहा है

(घोड़ाडोंगरी) 30 जनवरी को घोड़ाडोंगरी मुख्यालय में भव्य हिन्दू सम्मेलन को लेकर घोड़ाडोंगरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है
घोड़ाडोंगरी मे सम्मेलन को लेकर टोली बनाकर अलग अलग वार्डो में पीले चावल और भारत माता की छाया चित्र भेट कर आमंत्रित किया जा रहा है
इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 07,08,09 में मातृशक्ति द्वारा एक एक घर जाकर संपर्क किया गया