*घोड़ाडोंगरी में हिंदू सम्मेलन, पीले चावल देकर आमंत्रण दिया:*
कलश यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से सुबह 9बजे से
**30 जनवरी को कलश यात्रा*
*घोड़ाडोंगरी*: नगर के मेन रोड पर स्थित सतपुड़ा ग्राउंड में आगामी 30 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।
*पीले चावल देकर दिया जा रहा आमंत्रण*
विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर आमंत्रण दे रहे हैं। हर गली और हर मोहल्ले में सनातन परंपरा के अनुसार सम्मेलन का संदेश पहुंचाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है।
विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया- सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित यह सम्मेलन हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि, यह आयोजन सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

*भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी*
सम्मेलन के तहत भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर सतपुड़ा मैदान तक पहुंचेगी। कलश यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति और कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया है। हर गली और हर घर में पीले चावल बांटे जा रहे हैं और लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।








