संयुक्त तेली समाज घोड़ाडोंगरी में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन

घोड़ाडोंगरी ।संयुक्त तेली समाज घोड़ाडोंगरी में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री
रविकरन साहू ने मातृशक्ति को बधाई दी और नर्मदा जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने महिला दिवस पर उपस्थित होने का आश्वासन भी दिया ।

संयुक्त तेली समाज की मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में धूमधाम से हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम मनाया। सारणी,बैतूल और नगर की मातृशक्तियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। माता कर्मा जी के पूजन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में नृत्य, खीर प्रसाद, और सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। सभी ने आगामी महिला दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। मातृशक्ति बहन चंद्रा साहू ने भी कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी मातृशक्तियों को दिया।