अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ा डोंगरी के द्वारा बजरंग कॉलोनी घोड़ाडोंगरी में बसंत पर मां सरस्वती पूजन और परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्म दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं गायत्री चालीसा से प्रारंभ किया गया। आज के मुख्य यजमान श्रीमान आमोद साहू श्रीमती संगीता साहू ने विशेष पूजन अर्चन किया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल कुमार शर्मा के द्वारा किया गया उन्होंने बसंत पर्व सरस्वती पूजन के बारे में विस्तार से बताया कि बसंत पर्व पर मां सरस्वती देवी का पूजन किया जाता है, क्योंकि वह विद्या कला ज्ञान की देवी है और आज सभी जगह चारों ओर हरियाली नए फुल पीली सरसों दिखाई देती है, आज उनके आराध्य गुरु पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्म उत्सव मनाया जाता है इसी उपलक्ष में एक कुंडी गायत्री महायज्ञ प्रारंभ किया गया सभी देवी देवताओं का आवाहन किया
षोडउपचार विधि से उनका पूजन किया गया सभी के नाम की आहुतियां प्रदान की गई गायत्री मंत्र, गणेश मंत्र, सरस्वती मंत्र सूर्य मंत्र विष्णु मंत्र, प्रखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा, और अंत में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना एवं निरोगिता की कामना करते हुए महामंत्र मृत्युंजय मंत्र सेआहुति छोड़ी गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदरणीय श्रीमती विनीता चाचाजी शोभा अग्रवाल दीदी, कमला डोंगरे ताई जी, सोनम मालवीय, मीरा अग्रवाल चाची, सीमा साहू, नीलिमा पाटनकर रेखा ठाकरे शीलवंती सपड़ा पिकी सेन, उर्मिला शर्मा, भारती शर्मा, अदिति शर्मा, सुनीता
यादव, पायल अग्रवाल संगीता साहू खिमिया पवार, शीतल सोलंकी अनिल सोलंकी जोड़े से रहे अशोक कपले अनीता कपले जोड़े सहित पधारे सावित्री दीदी महादेव भैया रानी कहार पिंकी चौकसे, वंदना टाकरकर शशि कला प्रसन्नकर देवकी मालवीय, सैकड़ो लोगों ने आज आहुतियां छोड़ी और गुरु को सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की तथा पुष्पांजलि अर्पित की।







