*सिंगाजी महाराज की अमर कथा का हुआ समापन: छोटा महादेव भोपाली में पांच दिवसीय परचरी पुराण ज्ञान यज्ञ कथा का समापन*
घोड़ाडोंगरी,। सतपुड़ा की वादियो में बसा छोटा महादेव भोपाली में श्री सिद्धिविनायक राधाकृष्ण सीताराम मनोकामना पूर्ति परिसर अंबामाई भोपाली यादव समाज समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का गुरुवार को समापन हुआ। समिति के सदस्य इंदल यादव ने बताया कि यादव समाज समिति के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित पप्पू महाराज ने सिंगाजी महाराज के चमत्कारों का वर्णन किया और कहा कि यह स्थान गुरु-शिष्य परंपरा का अटूट आस्था का केंद्र है।
पंडित पप्पू महाराज ने कहा कि सिंगाजी महाराज ने अपने चमत्कारों से समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को कम करने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष में शरद पूर्णिमा पर किसी न किसी रूप में सिंगाजी महाराज दर्शन जरूर देते हैं।
पप्पू महाराज ने कहा कि कथा की प्रेरणा से जीवन में सुधार लाना ही कथावाचक की सच्ची गुरुदक्षिणा होती है। उन्होंने कहा कि सिंगाजी महाराज की कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
परचरी पुराण की कथा समापन पर आरती की गई और भोजन प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।







