ग्राम विकास पखवाड़ा ( 12 जनवरी से 26 जनवरी 20 26 ) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आमला जिला बैतूल सेक्टर क्रमांक 1 के नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन द्वारा ग्राम पंचायत ससाबड़ में चौपाल बैठक कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वदेशी , पर्यावरण , नशामुक्ति , सामाजिक समरसता , नागरिक दायित्व बोध का संकल्प दिया ।
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी का आचरण की आवश्यकता पर घनीराम गढ़ेकर परामर्शदाता मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम आमला द्वारा जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ससाबड़ सरपंच सुभाष घीडोडे , पंचायत सचिव मनोज गढ़ेकर , सहायक सचिव अर्पणा चौहान , एकता कैथवास , सरिता विश्वकर्मा सहित ग्राम सभा के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।







