*बंगाली गौरव – हमारी पहचान, हमारा उत्सव:*
दिनांक 15 जनवरी 2026 को चोपना के पूंजी संकुल में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में हमारे बीच उपस्थित रहे पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह धुर्वे जी के शब्द आज भी मन को गौरव से भर देते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 24 जनवरी 2026 को मनाया जाने वाला “बंगाली हिंदू गौरव एवं राष्ट्रीय पराक्रम उत्सव” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे बंगाली समाज के स्वाभिमान और आत्मगौरव का पर्व है।
उन्होंने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि इस दिन को त्योहार की तरह मनाइए, जश्न की तरह मनाइए। घर सजाइए, मोहल्ला सजाइए, दीप जलाइए, भजन-कीर्तन करिए, अच्छे पकवान बनाइए, और दीपावली की तरह समाज को जगमगाइए। पूर्व विधायक जी ने यह भी याद दिलाया कि “वंदे मातरम्” जैसे राष्ट्रगीत की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की, “जन-गण-मन” के रचयिता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर थे, और भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी बंगाली समाज की ही महान विभूति थे। देश के सर्वोच्च पदों से लेकर समाज के हर क्षेत्र में बंगाली समाज ने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाली गौरव दिवस एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि हर वर्ष मनाया जाने वाला समाज का उत्सव है, जो हमें हमारी जड़ों, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान से जोड़ता है।
7
आइए, हम सब मिलकर 24 जनवरी 2026 को पूरे उत्साह, एकता और गर्व के साथ बंगाली हिंदू गौरव एवं राष्ट्रीय पराक्रम उत्सव मनाएं और आने वाली पीढ़ी को यह संदेश दें कि हमें अपने समाज और अपनी संस्कृति पर गर्व है। बंगाली गौरव दिवस की सभी समाजजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
*एस बापी बैन*
बंगो लोक भारती
जिला प्रचार प्रमुख
*सूचना | स्थान परिवर्तन*
सभी सम्मानित समाजबंधुओं को सूचित किया जाता है कि 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाला “बंगाली हिन्दू गौरव एवं राष्ट्रीय पराक्रम उत्सव” अब स्थान परिवर्तन के साथ आयोजित किया जाएगा। दिनांक 16 जनवरी 2026 को नर नारायण सेवा आश्रम के परम पूज्य महंत जी के देहांत के कारण, भावनात्मक एवं सामाजिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का स्थान बदला गया है।
*नया स्थान:*
श्री हरिचांद गुरुचांद मंदिर प्रांगण, चोपना, जिला – बैतूल (म.प्र.) दिनांक व समय: 24 जनवरी 2026, शनिवार | प्रातः 11:00 बजे से यह स्पष्ट किया जाता है कि कार्यक्रम की तिथि, समय, अतिथि, स्वरूप एवं सभी आयोजन पूर्णतः यथावत रहेंगे।
*केवल कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया गया है।* आप सभी से अनुरोध है कि इस सूचना को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।
*— एस. बापी बैन*
बंगो लोक भारती
जिला प्रचार प्रमुख







