*अंधेकत्ल का खुलासा, पत्नी और सुपारी किलर गिरफ्तार*

 

*ग्राम मजगांव के पास रेलवे लाइन में मिलने वाले बिना सिर के युवक के शव का मामला*

हथबंद, 18 जनवरी 2026: पुलिस ने ग्राम मजगांव के पास रेलवे लाइन में मिलने वाले बिना सिर के युवक के शव के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके मामा और दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक गैस कुमार जोशी की पत्नी कुसुम ने अपने पति की हत्या करने के लिए सुपारी किलर को ₹40,000 में सौदा किया था। आरोपियों ने गैस कुमार को पार्टी करने के बहाने से अपने मामा के घर ग्राम दरचुरा बुलाया और उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने गैस कुमार की हत्या कर उसके सिर को ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा दिया और धड़ को रेलवे लाइन में फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सुपारी किलर हैं। आरोपियों के नाम दारासिंह अनंत, करन अनंत, राजेश भारती और कुसुम जोशी हैं। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, धारदार तलवार, मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए हैं।