*बंगाली हिंदू गौरव एवं राष्ट्रीय पराक्रम उत्सव की ओर – चोपना संकुल में खेलकूद कार्यक्रम संपन्न*
बंगो लोक भारती के तत्वाधान में आगामी 24 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले बंगाली हिंदू गौरव एवं राष्ट्रीय पराक्रम उत्सव के अंतर्गत पूरे संकुल स्तर पर सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को चोपना संकुल के पूंजी संच में खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आज का यह खेलकूद कार्यक्रम केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का माध्यम बना। ऐसे कार्यक्रम आने वाले 24 जनवरी के भव्य उत्सव की भूमिका तैयार कर रहे हैं, जहां संस्कृति, पराक्रम और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।
*— एस बापी बैन*
बंगो लोक भारती
जिला प्रचार प्रमुख







