ब्रह्मा कुमारीज ने बदल दी लोगों की सुबह की जिंदगी, म्यूजिकल योग शिविर में बड़ों से लेकर बच्चों तक में उत्साह
महिलाएं बालिकाये भी इस शिविर में भाग लेकर योग और मेडिटेशन के गुण सीख रही हैं। यहां पर म्यूजिक के साथ कराये जा रहे योग से सभी को बड़ा आनंद का अनुभव भी हो रहा है।
लोगों की सुबह की दिनचर्या ही बदल गई है। लोग मॉर्निंग वॉक छोड़कर शिविर में बड़े ही उत्साह से शामिल हो रहे है।
घोड़ाडोंगरी
नगर के दुर्गा चौक में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सुबह 7:00 से म्यूजिकल योग एवं मेडिटेशन शिविर ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित किया जा रहा है । देखे वीडियो
2 घंटे के इस शिविर में भाग लेने के लिए बड़ों से लेकर बच्चों तक में उत्साह देखा जा रहा है । महिलाएं बालिकाये भी इस शिविर में भाग लेकर योग और मेडिटेशन के गुण सीख रही हैं। यहां पर म्यूजिक के साथ कराये जा रहे योग से सभी को बड़ा आनंद का अनुभव भी हो रहा है। ब्रह्माकुमारी आस्था दीदी द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक म्यूजिकल योग और मेडिटेशन कराया जा रहा है । जिससे नगर के लोगों की सुबह की दिनचर्या ही बदल गई है। लोग मॉर्निंग वॉक छोड़कर शिविर में बड़े ही उत्साह से शामिल हो रहे है।







