बंगो लोक भारती द्वारा आयोजित बंगाली गौरव रथ यात्रा दिनांक 1 जनवरी से 10 जनवरी तक ग्राम झोली-1, झोली-2, निश्चिंतापुर, हिरणघाट, चिकलपाटी, लखीपुर, कोलिया, आमडोह, बाटकीडोह, विष्णुपुर, नारायणपुर, धरमपुर, शिवसागर, तवा काटी, हीरापुर-1, हीरापुर-2, पूंजी, गांधीग्राम, शक्तिगढ़, गोपालपुर-1, गोपालपुर-2, पहाड़पुर, बदलपुर, फुलवेरिया, शांतिपुर-1, शांतिपुर-2, दुर्गापुर के साथ-साथ चोपना-1,
चोपना-2 एवं चोपना-3 में अत्यंत उत्साह, सामाजिक सहभागिता और गरिमामय वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रथ यात्रा का समापन चोपना-1, चोपना-2 एवं चोपना-3 में हुआ।
इस रथ यात्रा ने बंगाली समाज की संस्कृति, गौरव और एकता की भावना को गाँव-गाँव तक पहुँचाया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, पहचान और राष्ट्र के प्रति दायित्व को स्मरण करने का सामूहिक प्रयास है। समाज की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि संगठित होकर हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए 24 जनवरी 2026 को बंगाली गौरव दिवस का आयोजन चोपना, जिला बैतूल में किया जाएगा।
— *एस. बापी बैन*
जिला प्रचार प्रमुख
बंगो लोक भारती







