भावना सरकार बनीं क्षेत्र की प्रथम महिला अधिवक्ता

चोपना की कु. भावना सरकार बनीं क्षेत्र की प्रथम महिला अधिवक्ता
चोपना क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि कु. भावना सरकार ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र की प्रथम महिला अधिवक्ता बनने का सम्मान प्राप्त किया है। कु. भावना सरकार, पिता श्री मधुमंगल सरकार, निवासी चोपना-3 ने नवंबर 2025 में राष्ट्र स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया।

ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा देशभर के विधि स्नातकों के लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर कु. भावना सरकार ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और सफल अधिवक्ता जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Comments are closed.