आमला।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में युवा दिवस के पूर्व सेवा सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गुलाब राव डोंगरे के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो गुलाबराव डोंगरे की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे ईशा नरवरे ने प्रथम,
शालू पाटीदार एवं रोशनी इवने ने द्वितीय, पिंकी धुर्वे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे ईशा नरवरे ने प्रथम, पिंकी धुर्वे एवं आयुषी वनखेड़े ने द्वितीय, रोशनी एवं कंचन कवड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता सन्देश विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे शालू पाटीदार ने प्रथम, मंगलवती धुर्वे एवं ईशा नरवरे ने द्वितीय, पिंकी धुर्वे एवं ज्योति गाठे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो गुलाबराव डोंगर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन एवं विचार अनुकरणीय है,उन्होंने प्रतियोगिताओं में सहभागी समस्त विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रो लोकेश झरवडे ने स्वामी विवेकानंद जी के पदचिह्नों पर चलते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का आवाहन किया। डॉ संजय भटकर, डॉ ज्योति दातीर, प्रो अनीता मानकर ने प्रतियोगिता संयोजक की भूमिका का निर्वहन किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रो निधि द्विवेदी ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर प्रो मुकेश इवने, डॉ जगदीश पटैया,प्रो. राजा अतुलकर,श्री सतीश बागडे, डॉ उमेश डोंगरे,
डॉ. कल्पना बारस्कर, प्रो सारंग लाड़विकर,प्रो. आशीष सोनी, प्रो. देवीका देशमुख , प्रो. सतीश भूमरकर ,श्रीमती पूजा दवंडे,श्रीमती मीनाक्षी भोपते ,श्रीमती यश्वी कहार,श्री दीपक कारले, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती मीरा दुंदुभी,श्री भूपेंद्र चौकीकर,श्री जुबेर कुरेशी, हजारीलाल भलावी, संजीत भारती, महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बहुसंख्यक विद्यार्थी उपस्थित रहे।







