कतिया समाज के मंगल भवन का लोकार्पण की चल रही तैयारियां

घोड़ाडोंगरी (बैतूल)। जिला कतिया समाज संगठन बैतूल (मध्य प्रदेश) द्वारा समाजहित में निर्मित भव्य मंगल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम 11 जनवरी को महाविद्यालय के पास स्थित मंगल भवन, घोड़ाडोंगरी में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, जनजाति कार्य विभाग भारत सरकार माननीय श्री दुर्गादास उईके होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे। देखे वीडियो

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में—
माननीय श्री मोहन नगर — उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश
माननीय श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके — विधायक, घोड़ाडोंगरी
माननीय श्री ठाकुरदास नागवंशी — विधायक, पिपरिया
माननीय श्री रामजीलाल उईके — पूर्व संसदीय सचिव
माननीय श्री ब्रह्मा भलावी — पूर्व विधायक, घोड़ाडोंगरी
माननीय श्री मंगल सिंह धुर्वेजी — पूर्व विधायक, घोड़ाडोंगरी
माननीय श्री प्रताप सिंह उईके — पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश
माननीय श्री सुखदेव पांसे — पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश
माननीय श्री सुधाकर पवार — जिला अध्यक्ष, भाजपा
माननीय श्री राजा पवार — जिला पंचायत अध्यक्ष
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष (कतिया रत्न) माननीय श्री श्रवण कुमार अमरवंशी (कतिया समाज महासंघ, भोपाल) द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों—जबलपुर, बालाघाट, मंडला, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, भोपाल, नर्मदापुरम एवं बैतूल—से कतिया समाज के

पदाधिकारी, युवा संगठन, महिला संगठन एवं उप समितियों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में जिला कतिया समाज संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष श्री बनवारी अकोले, पूर्व अध्यक्ष श्री रतनस्वरूप बारसे, श्री दिनेश साल्वे, मुख्य सचिव श्री संजय साल्वे, जिला कार्यालय प्रभारी श्री मोहन अकोले, युवा संगठन अध्यक्ष श्री बृजलाल ठाकरे, प्रवक्ता श्री शिवरतन अनोते सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।