कल कलश यात्रा से होगा, दुर्गा चौक में गीता ज्ञान प्रवचन का शुभारंभ : होगा लाइव प्रसारण
यह एक ऐसी शक्ति वर्धक औषधि है जिससे समस्त मानसिक रोग चिंता तनाव डिप्रेशन का सहज समाधान समाया हुआ है
अपने जीवन को खुशहाल बनाने के इस आयोजन को लेकर नगर की महिलाओं में विशेष उत्साह है । महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देकर आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही हैं
श्रीमद् भगवत गीता एवं महाभारत पर आधारित गीता ज्ञान प्रवचन का आयोजन घोड़ाडोंगरी नगर के दुर्गा चौक में दिनांक 11 से 17 जनवरी तक किया जा रहा है ।रविवार 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ब्रह्माकुमारी प्रभु उपहार भवन घोड़ाडोंगरी से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। जो नगर भ्रमण के उपरांत आयोजन स्थल दुर्गा चौक में कलश यात्रा पहुंचेगी ।
आयोजन को लाईव देखने के लिये चैनल को subscribers करें
https://youtube.com/@aajkakhulasha6268?si=BotWLGFFkDDxdJTz
यहां पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक योग शक्ति आस्था दीदी के सानिध्य में प्रतिदिन गीता ज्ञान प्रवचन का श्रद्धालु श्रवण कर सकेंगे। श्रीमद् भगवत गीता में सर्व शास्त्रों का सार समाहित है यह एक ऐसी शक्ति वर्धक औषधि है जिससे समस्त मानसिक रोग चिंता तनाव डिप्रेशन का सहज समाधान समाया हुआ है।
मनुष्य चाहे कितना ही निराशा में डूबा हुआ हो परंतु गीत माता के शरण में आने मात्र से उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाती है। श्रीमद् भगवत गीता के आध्यात्मिक रहस्य को समझ अपने जीवन को खुशहाल बनाने के इस आयोजन को लेकर नगर की महिलाओं में विशेष उत्साह है । महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देकर आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही हैं। इस कार्यक्रम को लेकर नगर वासियों का उत्साह देखते ही बनता है।







