घोड़ाडोंगरी:- घोड़ाडोंगरी में आयोजित सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार, 4 जनवरी 2026 को मुख्य अतिथि घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमति गंगा सज्जन सिंह उइके विशेष अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके के मुख्य आतिथ्य में खेला गया। फाइनल मैच आयुष आर बॉयज और कमजोर वासु इलेवन के बीच हुआ।
टॉस जीतकर आयुष आर बॉयज ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। कमजोर वासु इलेवन की ओर से ओपनर बल्लेबाज़ सागर भंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 27 गेंदों में 98 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत टीम ने 12 ओवरों में 149 रन बनाए।
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष आर बॉयज की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन वह 128 रन ही बना सकी। अंतिम ओवरों में रन गति धीमी पड़ने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री गंगा सज्जन सिंह उईके विशेष अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने विजेता टीम कमजोर वासु इलेवन तथा उपविजेता टीम आयुष आर बॉयज को इनाम की राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मालवीय, रंजीत सिंह, प्रशांत गावंडे सहित आयोजन समिति के संरक्षक समीर पाठक, आंनद अग्रवाल रुपेश साहू तीर्थराज माथनकर सिद्धार्थ बिहारे, दीपक धोटे, नरेंद्र चौकसे, वसीम अली, आभास मिश्रा विकास सोनी अखिलेश लाजरस, शिवेन्द्र मालवीय, योगी मालवीय, इमरान राजा खान एवं बृजेश धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण “आज का खुलासा” चैनल द्वारा यूट्यूब पर लाइव किया गया। आयोजन समिति द्वारा टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें पूरे मैच का कवरेज ड्रोन एवं कैमरों के माध्यम से किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।उल्लेखनीय है कि फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा लगातार यह आंठवा वर्ष है, क्लब द्वारा लगातार 8 वर्षों से इस तरह से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा रहा है
आयोजन समिति में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के सदस्य दीपांशु साहू यश साहू शशांक सोनी शिवेन्द्र मालवीय संजय पवार वासु प्रधान रोहित चौहान दुर्गेश यादव बृजेश धुर्वे दीपक नागवंशी का विशेष योगदान रहा







