अंधारिया मे सात दिवसीय अंडर 20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फ़ाइनल मैंच महाकाल 11 अंबाड़ा ने जीता

Pramod Suryavanshi

 

आमला :- स्वामी विवेकानंद खेल परिसर अंधारिया मे जय हिन्द क्रिकेट क्लब अंधारिया द्वारा आयोजित सात दिवसीय अंडर 20 APL क्रिकेट टूर्नामेंट का आज एक सेमी फाइनल मैंच नयेगांव vs महाकाल 11 अंबाड़ा के बिच खेला गया जिसमे अंबाड़ा ने 2 विकेट से आपने नाम कर फाइनल मे प्रवेश किया फाइनल मैच जय हिन्द क्रिकेट क्लब अंधारिया vs महाकाल इलेवन अम्बाडा के बिच खेला गया जिसमे अंबाड़ा ने 10 ओवर मे 8 विकेट पर 109 रनो का टारगेट अंधारिया को दिया जिसमे अंधारिया टीम 6 ओवर मे 48 रनो पर आल आउट हो गई ओर 60 रनो से अंबाड़ा ने फाईनल मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल मैच के मुख्य अथिति के रूप मे हरोड़े पेट्रोल पंप के संचालक श्रीं प्रमोद हरोड़े जी भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष श्रीं नरेन्द्र गड़ेकर जी के द्वारा विजेता टीम को 5001/- ट्राफी एवं उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार को 2501/- ट्राफी देकर सम्मानित किया गया एवं श्रीं प्रमोद हरोड़े जी ने समस्त खिलाड़ियों को खेल के प्रति सजग होकर आगे बढकर आपने जीवन मे खेल भावना को ओर आगे बढ़ाने की बात कही ओर अपने कलाकारी का प्रदर्शन कर बच्चों को उत्साहित किया इस पुरे क्रिकेट मैच का आयोजन सुरेन्द्र गडेकर, प्रवीण चौहान भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष आमला, शुभम चौहान, के द्वारा कराया गया आयोजक प्रवीण चौहान द्वारा बताया गया की इस पुरे टूर्नामेंट को कराने का मुख्य करण है

की शीत की छुट्टी मे सात दिनों मे बच्चों मे खेल के प्रति आगे बढ़ाना ओर अपने आगे बढकर गांव का नाम रोशन करना इस पुरे टूर्नामेंट मे 12 टीमों ने हिस्सा लिया एवं श्रीं प्रमोद सोनारे जी सह संयोजक, सचिव ओमप्रकाश सोनारे जी, कोषाध्यक्ष कमलेश सावनेर जी ठाकुर प्रसाद सावनेर सहित जय हिन्द टीम के केप्तन रितिका सोलंकी, सचिन चौहान सहित समस्त टीम ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।