*भाजपा सोशल मीडिया योद्धाओं ने मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार

_

 

बैतूल, – भाजपा सोशल मीडिया योद्धाओं ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर नव वर्ष कैलेंडर की बधाई दी गई तथा जिले में मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए उनका आभार प्रकट किया गया।

सोशल मीडिया योद्धाओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जिले में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध होंगे और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जा सकेंगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को अन्य शहरों में जाना नहीं पड़ेगा।

प्रमुख रूप से उपस्थित व्यक्तियों में राजेश आहूजा, संजय शुक्ला (वकील), विकास मिश्रा, विक्रम वैध, मनीष मिसर, सुरेश गायकवाड़, विजय पानकर, राहुल बड़कुले, पवन राठौर, विजय खंडेलवाल, दीपक नानकर, लालू साहू, विजय खातरकर, अनुज आर्य, ज्योति यदुवंशी, नीतू नानकर, प्रमिला कामतकर आदि शामिल थे।

भाजपा सोशल मीडिया योद्धा परिवार ने इस पहल को समर्थन देने के लिए सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।