बंगो लोक भारती के समर्पित, कर्मठ एवं समाजहित के लिए निरंतर सक्रिय दायित्ववान कार्यकर्ता बंधुओं के सामूहिक प्रयासों से ग्राम झोली–1, झोली–2 एवं निश्चिंतापुर में बंगो लोक भारती के तत्वावधान में आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर जनजागरण रथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस जनजागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, संगठन के विचारों को जन–जन तक पहुँचाना तथा सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करना है। रथ यात्रा के दौरान ग्रामीणजनों को आगामी आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग से यह जनसंपर्क अभियान अत्यंत सफल रहा। ग्रामीणों ने बंगो लोक भारती द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
सूचना:
बंगो लोक भारती के तत्वावधान में यह जनजागरण रथ यात्रा आगामी दिनों में ग्राम नूतनदांग, हिरंघटा एवं चिखलपाटी में भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों एवं कार्यकर्ता बंधुओं की सहभागिता अपेक्षित है।
*बापी बैन*
बंगो लोक भारती
जिला प्रचार प्रमुख
Comments are closed.