*कांग्रेस नेता और बीजेपी नेता आमने-सामने*

*सड़क चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस नेता और बीजेपी नेता आमने-सामने,*

*चिचोली।* नगर के जय स्तंभ चौक से भोले चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर परिषद कार्यालय में उस समय माहौल गर्मा गया, *जब दुकानदारों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए।*

कार्यकल्प योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर उत्पन्न स्थिति के बीच कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी मौके पर पहुंचे और सीएमओ से चर्चा कर स्थिति स्पष्ट होने तक कार्य रुकवाया। इसके बाद सीएमओ द्वारा हर्ष भुसारी एवं संबंधित दुकानदारों को नगर परिषद कार्यालय बुलाकर चर्चा की गई।

कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी ने तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा—

*“काम मैंने ही रुकवाया है। एक नहीं, सौ FIR करवा लीजिए, लेकिन जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”*

बढ़ते तनाव को देखते हुए सीएमओ ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के साथ संबंधित दुकानदारों को बैठाकर चर्चा कराई।

बैठक के दौरान  कहा कि *मेन रोड से रोज़ बड़े-बड़े ट्रक-ट्राले और गन्ने की ट्रॉलियां गुजर रही हैं,* जिससे यातायात बाधित होता है और सुरक्षा की समस्या बनी रहती है।
इस पर कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी ने कहा—

*“बड़ी गाड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए। मेन रोड से भारी वाहन न निकालकर वैकल्पिक मार्ग से ट्रक-ट्रॉला और गन्ना ट्रॉली का संचालन कराया जाए। इसके लिए मैं अलग से ज्ञापन देता हूँ।”*

बैठक के अंत में हर्ष भुसारी ने स्पष्ट किया कि यदि जनता से सम्मानपूर्वक संवाद किया जाएगा और किसी भी दुकानदार को व्यक्तिगत नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, तो वे पूरा सहयोग करेंगे।

बैठक के पश्चात कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी द्वारा *भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने की मांग को लेकर सीएमओ को लिखित ज्ञापन सौंपा गया।*
जिसमे पूर्व पार्षद रुपेश आर्य एवं विकास आर्य मौजद रहे।

घटना के बाद नगर परिषद परिसर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।