*वन मंडल उत्तर बैतूल के शाहपुर परिक्षेत्र में आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में 132 विद्यार्थियों ने भाग लिया।*
शाहपुर – कार्यक्रम में शा.मा.वि. मूढ़ा के 17, शा.उ. मा.शा. पावर झंडा के 16, शा.कन्या उत्कृष्ट वि. शाहपुर के 22, शा. सांदीपनि वि. शाहपुर के 34, एकलव्य आदर्श वि. शाहपुर के 20 तथा शा. मॉडल उ.मा.वि. बरबटपुर के 23 छात्र एवं 62 छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम में अनुभूति के मास्टर ट्रेनर एवं प्रेरक रामकिशोर चौरे, से.नि.अपर वन मंडल अधिकारी, इटारसी मोहनलाल आरसे, रेंज ऑफिसर शाहपुर एवं 3 शासकीय प्रेरक अजीतसिंह ठाकुर, वनपाल, शिवजी अखंडे, वनपाल एवं सोनू राजोरिया, वनरक्षक ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वनों का भ्रमण करवाकर वृक्ष एवं वनस्पतियों की पहचान करवाई गई और उनके उपयोग एवं लाभ के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को वनों से वर्षा, भू एवं जल संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि, नालों, नदियों में जल का प्रवाह, तेंदूपत्ता संग्रहण, महुआ के फूल, फल एवं बीज की जानकारी एवं उपयोग के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में उत्तम सिंह ससत्या, उपवनमंडल अधिकारी, शाहपुर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में दोपहर भोजन करवाया गया और प्रश्नपत्र हल करवाया गया एवं क्विज प्रतियोगिता करवाई गई।
कार्यक्रम में दामजी लाल धुर्वे, अध्यक्ष, वन सुरक्षा समिति मूढ़ा एवं श्रीमती सेवंती इरपाचे, सरपंच ग्राम पंचायत मूढ़ा उपस्थित रही। कार्यक्रम में अन्य 9 वनकर्मचारी भी साथ रहे।
Comments are closed.