*भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रत्येक संगठनात्मक बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनायी अपने आदर्श अटल जी की 101वी जयंती*
*पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया माल्यार्पण , अपने आदर्श को किया याद*
भारतीय जनता पार्टी आमला मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा प्रत्येक संगठनात्मक बूथ पर भाजपा के संस्थापक एवम आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। भाजपा नगर मंडल के बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमो में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने आदर्श भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर समग्र राष्ट्र एवम भारतीय जनता पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया।
सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अपने आदर्श पुरुष अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया ।
*बुथ पर कार्यकर्ताओ ने किया माल्यार्पण , जनता जनार्दन एवम लाभार्थियों के समक्ष रखी भाजपा के सुशासन,कल्याणकारी योजनाएं एवम उपलब्धिया*
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम अपने आदर्श एवम प्रेरणा स्रोत अटल जी के जीवन चरित्र एवम व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने तक की यात्रा में अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को याद किया गया एवं विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों एवम आम जनता के साथ भाजपा नीत केन्द्र एवम राज्य सरकार की अंत्योदय केंद्रित गरीब एवम किसान कल्याण को समर्पित योजनाओ, भाजपा सरकार की उपलब्धियों ,एवम भाजपा सरकार के सुशासन पर चर्चा करी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बूथ प्रभारी बूथ अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए ।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख , जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा नेता ओम प्रकाश मालवीय चिरौंजी पटेल अशोक नागले हरी यादव भारत यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले सतीश हरोडे गोपेन्द्र सिंह बघेल, हेमंत गुगनानी भोला वर्मा संजय जैन मयूर सुरजेकर राजेश झा राजेंद्र ढोलकर दुष्यंत ढोमने लाजवंती नागले गीता ढोलकर श्रद्धा मालवीय आरती पाटिल सपना सोनी गीता वर्मा शोभा देशमुख गीता पडोले, बबलू चड्ढा अशोक झा घनश्याम मालवीय बीरबल सिंह रघुवंशी दिलीप मानकर प्रदीप चौहान विशाल नरवरे अखिलेश गीतकर अनिल यादव योगेंद्र ठाकुर जितेंद्र बेले प्रमोद हारोडे विनोद बनखेड़े सुनील मालवीय हिमांशु हारोडे आकाश बेले राकेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में बूथ समिति सदस्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।







