अलाव के लिए नगर परिषद से मांगी लकड़ी

 

घोड़ाडोंगरी । बढ़ती हुई ठंड से बचने के लिए नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में आवेदन देकर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की मांग की है । मंगलम वेयर हाउस के सतीश साहू ने इस संबंध में नगर परिषद में आवेदन देकर बताया कि इन दिनों धान की खरीदी हो रही है और किसान बढ़ती हुई ठंड के कारण परेशान रहते हैं । अतः उन्होंने नगर परिषद में आवेदन देकर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की मांग रखी है जिससे अलाव जलाने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी।

Comments are closed.