राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सेमिनार का आयोजन

Pramod Suryavanshi

 

आमला।डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में मानसिक तनाव के समाधान, करियर प्लानिंग में सहायता करने तथा परीक्षा के स्ट्रेस के साथ सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्राचार्य प्रो मुकेश इवने की अध्यक्षता एवं जिला चिकित्सालय बैतूल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ संजय खातरकर के मुख्य आतिथ्य में सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता डॉ संजय खातरकर ने कहा कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है उन्होंने तनाव के कारण, तनाव की पहचान, लक्षण, तनाव रोकने के उपाय, आवश्यक उपचार,

नशा एवं नशा मुक्ति के उपाय, निद्रा संबंधी समस्या और समाधान का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो मुकेश इवने ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही विद्यार्थी शारीरिक एवं बौधिक विकास कर सकते है।कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री दीपक हाथिया ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो जगदीश ऊइके, डॉ जगदीश पटैया,प्रो लोकेश झरवडे, डॉ पंचम सिंह कवड़े, प्रो राजा अतुलकर, प्रो निधि द्विवेदी,डॉ उमेश डोंगरे, डॉ संजय भटकर,डॉ. ज्योति दातीर, डॉ कल्पना बारस्कर,प्रो. सारंग लाड़विकर , प्रो. अनीता मानकर, प्रो सतीश भूमरकर,श्रीमती शीला दवंडे , श्रीमती अंजीरा दावडे, दीपक कारले,श्रीमती राशि साहू, श्रीमती यश्वी कहार, श्रीमती मीनाक्षी भोपते, भूपेंद्र चौकीकर, जुबेर कुरेशी, हजारीलाल भलावी, संजीत भारती, महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बहुसंख्यक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.