युवक ने लगाई आग,पार्क में बैठा हुआ था जोड़ा

घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के सामने के पार्क में एक युवक युवती का जोड़ा मंगलवार दोपहर में बैठा हुआ था। एकाएक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा ली।

लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा तुरंत ही आग बुझाने के लिए दौड़ गए और युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । युवक का नाम अविनाश परतेती पिता साहबलाल परतेती निवासी ग्राम चाटवा नंदनवाड़ी पांढुरना उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है