ठंड में ठिठुरते बच्चे जा रहे स्कूल : पेरेंट्स ,कलेक्टर का मुंह ताक रहे

इन दिनों बैतूल जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति यह है कि लोग दोपहर तक धूप सेकते रहते हैं ।इसके बावजूद निजी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इतनी कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने पर मजबूर हैं । पैरेंट्स भी यह महसूस कर रहे हैं कि इस कड़कड़ती ठंड में अपने दुलारो को स्कूल भेजना पड़ रहा है ।

लेकिन निजी स्कूल इतनी ठंड में स्कूल नहीं लगे कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। निजी स्कूलों ने अपना दबदबा कुछ ऐसा बनाया हुआ है कि पैरेंट्स भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते । उन्हें पता है कि उनके विरोध का खामियांजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ सकता है । कई पैरंट्स ने बताया कि इतनी ठंड के बावजूद भी अभी तक कलेक्टर महोदय का स्कूलों का समय बदलने का आदेश नहीं आया है ।पेरेंट्स ठंड में स्कूल नहीं लगे और बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल नहीं जाना पड़े इसके लिए कलेक्टर महोदय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Comments are closed.