*विशाल रक्तदान शिविर और रक्तक्रांति सम्मान के साथ बनेगी रक्तदान फिल्म*

प्रमोद सूर्यवंशी

*विशाल रक्तदान शिविर और रक्तक्रांति सम्मान के साथ बनेगी रक्तदान फिल्म*
*रक्तदान जागरूकता पर लगेगी प्रदर्शनी*

मां शारदा सहायता समिति के पितृ पुरुष समाजसेवी और रक्तवीर स्वर्गीय ओमप्रकाश सलूजा जी के पुण्य स्मरण पर गंज में थैलीसीमिया पीड़ित और शिकलसेल पीड़ित मासूमों का जीवन बचाने विशाल रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा साथ ही रक्तदान करने वालों को रेड डोनेशन फिल्म में दिखाया जाएगा जिले में रक्तदान की कमी को पूरा करने यह सार्थक आयोजन किया जाएगा 21 दिसंबर को ओम मेडिकल स्टोर गंज बैतूल में रक्तदान जागरूकता हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसको देख कर लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो आज भी तमाम वैज्ञानिक अनुसंधान के बावजूद हम रक्त का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाए है रक्त की कमी को पूरा करने के लिए आज भी केवल रक्तदाताओं से ही पूर्ति की जा सकती है

ब्लॉक अध्यक्ष सागर सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 600 से अधिक सिक्लसेल और थैलीसीमिया के बच्चे है इन्हें हर महीने खून चढ़ाना पड़ता है इसलिए इनको खून की आपूर्ति करने में यह शिविर मिल का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम के लिए आमला में आयोजित बैठक में सभी ने अपने विचार रखे बैठक में राहुल धेंन्दे,सागर सिंह चौहान ,राजा राठौर ,नितिन ठाकुर ,राज ठाकुर ,अमित यादव ,अभिषेक टिकारे,शुभम् खातरकर,प्रमोद पवार,सुजल साहू ,चंदन जैन आदि मौजूद रहे ।