घोड़ाडोंगरी के छात्र की मौत का मामला विधानसभा में उठाएंगी विधायक गंगा उइके

घोड़ाडोंगरी के छात्र की मौत का मामला विधानसभा में उठाएंगी विधायक गंगा उइके देखे वीडियो

घोड़ाडोंगरी के एमबीबीएस के छात्र यशराज उइके की मौत का मामला क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके विधानसभा में उठाएंगी । आज परिजनों से हुई भेंट में उन्होंने माता-पिता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के होनहार युवा की मौत का मामला वह विधानसभा में उठाकर जवाब मांगेंगी, की यशराज की मौत कैसे हुई ❓ आज शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डी डी उइके , जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर ,विधायक गंगा उइके भाजपा नेता दीपक उइके राजेंद्र मालवीय नरेंद्र उइके सिद्धार्थ बिहारे नवील वर्मा विवेक जैन घोड़ाडोंगरी के बासन्या में छात्र यशराज के परिजनों से मिले और यशराज के छायाचित्र पर किया पुष्प अर्पित किए ।

इस दौरान यशराज के परिजनों ने एक ज्ञापन भी नेताओं को सोपा और ग्वालियर मैं एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे यशराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करने की मांग की

 

Comments are closed.