शासन की मंशा अनुसार सीएम राइज विद्यालय जिन्हें अब अब सांदीपनी स्कूल कहा जाता है ऐसे ट्रायबल विभाग के स्कूलों को आज तक स्कूल बस की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई। जिसको लेकर आज केंद्रीय मंत्री डीडी उइके को ज्ञापन सोपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि सरकार ने ऐसे स्कूलों के बच्चों के आने-जाने के लिए बस की सुविधा देने की कार्य योजना तैयार की हुई है ।लेकिन ट्रायबल क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है। एजुकेशन के सांदीपनि विद्यालयों को बस सुविधा उपलब्ध करा दी गई है । वहीं पिछड़े क्षेत्र के की श्रेणी में आने वाले ट्राइबल विभाग के स्कूलों में बस सुविधा प्रारंभ नहीं हुई है। ज्ञापन में बताया गया कि जिले से केंद्रीय मंत्री होने के कारण क्षेत्र वासियों को आपसे उम्मीद है कि जल्दी यह सुविधा ट्रायबल विभाग के संदीपनी विद्यालयों में प्रारंभ हो। जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चे जो रोज स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना रहे हैं उन्हें शासन की मंशा अनुसार बस सुविधा का लाभ मिले।
उल्लेखनीय की भाजपा नेता दीपक उइके ने इसके पहले भी केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया था । दीपक उइके ने बताया कि अब वह मंत्री विजय शाह से मिलकर भी इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।








