*विधायक उईके ने की ग्वालियर में छात्र की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग*
बैतूल,। घोड़ाडोंगरी की विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने ग्वालियर में एमबीबीएस के छात्र यशराज उईके की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विधायक उईके ने अपने पत्र में कहा है कि यशराज उईके की मौत कॉलेज हॉस्टल से गिरने के कारण हुई है, लेकिन परिवारजनों और क्षेत्रवासियों को इस घटना को लेकर कई प्रकार की शंकाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या प्रताड़ना के संकेत मिलते हैं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
विधायक उईके ने कहा कि यशराज उईके एक होनहार छात्र थे और उनके परिवार के लिए यह एक बड़ा दुख है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
Comments are closed.