युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

राहुल छत्रपाल

 

भैंसदेही। आज 9 अगस्त भारतीय युवा कांग्रेस का 63वां स्थापना दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद)महेश थोटेकर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यालय भैंसदेही में मनाया गया।
जिसमें कार्यकर्ताओं ने इंद्रा गांधी एवं राजीव गांधी के छाया चित्र एवं बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और देश को नफरत व महंगाई से बचाने की शपथ ली।

इस मौके पर कांग्रेस नेत्री ने प्रीति टेकाम ने कहा कि आज ही के दिन हमारे भारत देश में तीन महत्वपूर्ण कार्य हुए थे,जिसमें सबसे पहले तो आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था और आज ही के दिन युवा कांग्रेस की स्थापना भी हुई थी और आज ही का दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में भी बनाया जाता है।

टेकाम ने कहा आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जमकर आलोचना की।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल ने कहा कि आज स्वस्थ लोकतंत्र के लिए राजनीति में युवाओं का सशक्तिकरण और भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है।
क्योंकि युवा ही नई सोच और नई ऊर्जा के साथ देश का विकास कर सकते हैं।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष(पार्षद) महेश थोटेकर ने कहा कि हमे गर्व है,हम ऐसे संगठन से जुड़े हुए है,जिसने हम जैसे सैकड़ों युवाओं को राजनीति में लाकर आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
युवा कांग्रेस कार्य.ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य लिखितकर,कार्य.नगर अध्यक्ष निखिल देशमुख ने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1960 को युवा कांग्रेस की स्थापना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी ने सामाजिक कार्य करने और युवाओं के हक-अधिकार की आवाज़ उठाने उद्देश्य से की थी।

मंच संचालन एनएसयूआई प्रदेश सह सचिव मोहित राठौर ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति टेकाम, राहुल छत्रपाल, महेश थोटेकर, मोहित राठौर, आदित्य लिखितकर, निखिल देशमुख,शारदा टेकाम,राहुल ऊंईके ,शत्रुघ्न टेकाम ,मयूर बारस्कर ,रामलाल मर्सकोले, मंगेश सरियाम,देवेश अठवेकर,कुशल आनेराव ,गौरव वैष्णव,उदित आर्य,महेंद्र,निखिल सोनी,गोलू पिपरदे,अंकुश शिवहरे,रोहित मोहरे,विक्की महाले,सूरज गावंडे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।