सावन में भोले नाथ की ऐसी भी भक्ति

सावन के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह से भोलेनाथ की भक्ति कर रहे हैं । वही एक ऐसा भी मामला सामने आया है । जिसमें एक युवा ने लोगों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शानदार तरीका भी बताया है। देखे वीडियो

भोलेनाथ के गले का हार नाग देवता की भी जगह जगह पूजा होती है। नाग पंचमी का पर्व भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन आज सावन के पहले सोमवार युवा सुयश सिंह पोपली गुल ने एक ऐसा काम किया और लोगों को भी यह संदेश दिया कि इस तरह तरह से भी एवं हम अच्छे काम कर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं ।

आज सोमवार के दिन वे जबलपुर की ओर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि हाईवे पर एक साँप मृत अवस्था में पड़ा हुआ था । जो सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन का शिकार होकर मर गया था।

सुयश सिंह पोपली गुल ने देखकर तुरंत ही अपना वाहन रोका और सड़क से मृत सांप को उठाकर उसका विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया ।वहीं उन्होंने यह भी संदेश दिया है कि मरने के बाद अन्य वाहनों के टायरों की चपेट में आकर और अधिक दुर्दशा का शिकार होने वाले ऐसे पशु पक्षी जानवर को सड़क से हटाकर या उनका अंतिम संस्कार करके भी भोलेनाथ की कृपा पाई जा सकती है। नीरज बामने ने भी सहयोग दिया।