राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ-संचलन
नगरवासियो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बैतूल का सात दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग चिचोली के जेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रशिक्षार्थी स्वयंसेवको का पथ -संचलन निकाला गया । जिसमे लगभग एक सैकड़ा स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।*
*स्वयंसेवको द्वारा घोष कि धुन पर कदमताल करते हुए नगर का भ्रमण किया गया । पथ संचलन नगर के जेएस स्कूलल से शुरू होकर महाराणा प्रताप वार्ड , ब्राह्मण मोहल्ला , कुम्हार मोहल्ला, तकिया मोहल्ला, सड़क मोहल्ला, बाजार चौक , शनिचरा मोहल्ला , वीर दुर्गादास चौक , बस स्टैंड , मुख्य मार्ग होते हुए जय स्तंभ चौक हरदा रोड होकर जेएस स्कूल पहुंचा।*
*इस दौरान नगर वासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत हुआ। नगर में निकले पथ पथ संचलन के दौरान नगर वासियों में उत्साह का माहौल रहा।*
*उपस्थित स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक शिवम ग्वाल ने कहा कि हम सभी का एकमात्र लक्ष्य यह होना चाहिए कि विश्व जगत में भारत माता कि जय हो।उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना ही संघ का उद्देश्य है इसके लिए हमे ऐसे समाज का निर्माण करना है जो सारे विभेद भूल कर सिर्फ भारत के कल्याण के लिए कार्य करे। हमारा प्राचीन इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है हमारी संस्कृति भी सबको जोड़ने वाली ही रही है।*
*अंत मे उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण का प्रयास भी जारी है साथ ही लव जेहाद के मामले भी सामने आते रहते है इसके अतिरिक्त जाति-भेद बताकर समाज मे वर्ग संघर्ष उत्पन्न करने के प्रयास भी किये जा रहे है इन सब से निपटने स्वयं सचेत रहते हुए समाज को भी जागरूक करने कि आवश्यकता है।*
*इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।*







