*एनएसयूआई का 53वा स्थापना दिवस पर हुआ भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन।*
चिचोली || रविवार को मंगल भवन में छात्र नेता हर्ष भुसारी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामू टेकाम का स्वागत किया गया ।
कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए रामु टेकाम ने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना एवं एकजुट कर कांग्रेस को मजबूत करना ही एनएसयूआई की प्राथमिकता है।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र जैसवाल ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के द्वारा ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाई जाएगी। श्री जैसवाल ने एनएसयूआई के माध्यम से युवा शक्ति को जाति ,भाषा एवं धर्म के भेदभाव से ऊपर उठाकर समाज को सर्वधर्म सद्भाव एवं उन्नत भारत के लिए शाश्वत मार्ग बनाने की प्रेरणा दी।
MADHYA PRADESH मुख्यमंत्री ने किया क्लियर नहीं बंद होंगे …..देखे वीडियो
ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय आर्य ने कहा की एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की नींव होती है इसलिए एनएसयूआई के बिना कांग्रेस का मिशन पूरा नहीं हो सकता ,युवाओं द्वारा ही 2023 में कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता रमेश काकोडिया ,कांग्रेस कमिटी के जिला महामंत्री राहुल पटेल ,पूर्व पार्षद रूपेश आर्य ,सैम आर्य सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। वही मंच संचालन हनी सोनी एवं आभार हर्ष भुसारी ने व्यक्त किया।
Betul_जिले में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि देखें वीडियो
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कमल आर्य , डॉ कमलेश सोनी ,वीरेंद्र मदरेले ,रमेश मालवीय ,पार्षद सुरेश आर्य ,सोनू जैसवाल ,संदीप आर्य , सरपंच सोनू दूर्वे ,यू.का. ब्लॉक अध्यक्ष मोहित आर्य ,विकास आर्य, गौरव आर्य ,मिक्की आर्य ,सुदामा यादव ,शिवम आर्य ,पलाश आर्य ,रुप्पु आर्य ,क्रशांशु बावने ,आशुतोष आर्य ,लक्की नागले ,सुमित पंडोले, रितिक बाथरी ,शिवम नाथ सहित एन.एस.यू.आई के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Betul _ ऑटो पलटा 8 हम्माल हुए घायल







