आरटीई के तहत मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि जाने

निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम

जितेन्द्र निगम – चिचोली

*निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत सत्र 2023-24 हेतु नवीन मान्यता/मान्यता नवीनीकरण, आवेदन हेतु अंतिम तिथि 07 फरवरी निर्धारित की गई थी। उक्त समय-सीमा के अंदर आवेदन प्रस्तुत करने में असफल रहने की दशा में नियमों के उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत तीन हजार रुपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 16 फरवरी कर दी गई थी।*

*राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी नवीन निर्देशानुसार समय-सीमा में मान्यता हेतु आवेदन नहीं करने वाले अशासकीय विद्यालयों के लिए 20 मार्च से 27 मार्च तक विलंब शुल्क सहित मान्यता आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि अधिसूचित की जाती है। इस तिथि के पश्चात सत्र 2023-24 हेतु मान्यता आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.