साँईं पालकी यात्रा के साथ हुआ साँईं धाम महोत्सव का समापन

*साँईं पालकी यात्रा के साथ हुआ साँईं धाम महोत्सव का समापन*

*नगर के प्रमुख मार्गो से झांकियों के साथ निकली साँईं पालकी यात्रा*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*चिचोली ब्लॉक मुख्यालय से पाँच किलोमीटर दूर गोंडूमंडई ग्राम के पास स्थापित शिरडी साईं धाम के दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस महोत्सव मे पहले दिन रक्तदान शिविर और अन्य धार्मिक आयोजनों के बाद दूसरे दिन नगर के मालीपुरा स्थित श्री सत्य साईं मंदिर से शिरडी साँईं की पालकी यात्रा प्रारंभ हुई. इस पालकी यात्रा मे महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी . पालकी यात्रा मे नगर के सैकड़ों भक्त शामिल हुए . इन भक्तों ने बारी-बारी से शिरडी साँईं की पालकी अपने कंधों पर उठाकर पुण्य लाभ अर्जित किया. नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पालकी यात्रा देर शाम साईं धाम पहुंची. यहां पर शिरडी साँईं के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरडी साईं भक्त मौजूद रहे.*

अब ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल नहीं आयेगी छात्राएं ,50 गरीब जरूरतमंद बच्चियों को स्वेटर का वितरण