गायत्री परिवार ने आयोजित किए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम* *रक्तदान शिविर मे 27 लोगों ने किया रक्तदान

*रविवार को गायत्री परिवार की ओर से नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए . कार्यक्रम का शुभारंभ बाजार चौक के शीतला माता मंदिर से हुआ. यहां से दुर्गा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में गायत्री परिवार के परिजन एवं महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए कलश लिए हुए दुर्गा मंदिर पहुंची. इसके पश्चात दोपहर में मंदिर परिसर में गायत्री महायज्ञ हुआ . इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया. इसमें 27 लोगों ने रक्तदान का महादान किया. इस दौरान नगर परिषद चिचोली की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवीय की प्रेरणा से उनके पति रितेश मालवीय ने भी रक्तदान कर अनुकरणीय मिसाल कायम की. कार्यक्रम के अंत में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन हुआ . इसमें गायत्री परिवार की परंपरा के अनुसार हरिद्वार से पधारे देवकुमारों की टोली द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया . नगर में लंबे अंतराल के बाद हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के साधक एवं परिजनों ने भाग लिया.*