*नसीराबाद में बह रही श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा की बयार..* *बसंत पंचमी को होगी माँ दुर्गा,शिवजी एवं श्रीगणेश प्रतिमाओं की स्थापना*

 

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*नगर चिचोली से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम नसीराबाद के नवनिर्मित माता मंदिर परिसर में इन दिनों समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा सत्संग का आयोजन हो रहा है. यहाँ सुबह से दोपहर तक एवं अपरान्ह से शाम तक विश्व कल्याणार्थ यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न करवाया जा रहा है. यज्ञ मे यजमानों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विश्व कल्याण की कामना से आहुतियाँ भेंट की जा रहीं है. ग्राम नसीराबाद में गुप्त नवरात्र के पावन शुभ अवसर पर रविवार 22 जनवरी से एक ही परिसर में हो रहे दो-दो धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया है. धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का आज बुधवार को चौथा दिन रहा.*

*बसंत पंचमी को माँ दुर्गा ,शिवजी,गणेश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी*

*ग्राम नसीराबाद में चल रहे श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान नसीराबाद के नवनिर्मित माता मंदिर मे जयपुर मकराना से बनकर आई माँ दुर्गाजी के साथ ही शिवजी एवं श्रीगणेशजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा भी बसंत पंचमी के दिन की जाऐगी. सभी ग्राम वासियों के सहयोग से किए जा रहे सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मे इष्ट मित्रों के साथ सहपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील आयोजनकर्ताओ ने धर्मावलंबियों से की है.*

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Leave A Reply

Your email address will not be published.