रविवार से होगा नसीराबाद में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ,सुबह निकलेगी कलश यात्रा,बसंत पंचमी को होगी देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*नगर की सीमा से सटे विकास खंड चिचोली के प्रमुख ग्राम नसीराबाद में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान यजमानों की मौजूदगी मे सुबह के समय मंत्रोच्चार के साथ यज्ञवेदी में आहूतियां डाली जाएंगी वहीं दोपहर से शाम तक संगीतमयी भजनों के साथ श्रीमदभागवत पुराण कथा का रसास्वादन कराया जाएगा.*
*सुबह निकलेगी कलश यात्रा*
*नसीराबाद के देवी माता मंदिर परिसर मे होने जा रहे भव्य धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ अवसर पर रविवार 22 जनवरी की सुबह 10 बजे 108 कन्याऐं सर पर पवित्र कलश रखकर कलश यात्रा निकालेगी . कलश माता ग्राम के समस्त देवालयों में पूजा अर्चना करते हुये ग्राम का भ्रमण कर आयोजन स्थल पर पहुंचेगी . यहाँ विधि विधान से पूजा करने के पश्चात सात दिवसीय धार्मिक आयोजन की विधिवत शुरुआत की जाएगी.*
*कथावाचक पंडित गोविंदजी महाराज सुनाऐंगें कथा*
*रविवार 22 जनवरी से 28 जनवरी तक होने जा रहे सात दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह मे प्रति दिन दोपहर एक बजे से शाम पाँच बजे तक व्यास पीठ से विद्वान कथा वाचक पंडित गोविंदजी महाराज अपने मुखारविंद से भजनों के साथ संगीतमयी कथा का श्रवण उपस्थित श्रोताओं को करवाऐंगे.*
*बसंत पंचमी को होगी देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना*
*श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान ग्राम नसीराबाद के नवनिर्मित माता मंदिर मे जयपुर मकराना से बनकर आई माँ दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना भी बसंत पंचमी के दिन गुरूवार 26 जनवरी को विधि विधान से पूजा अर्चना कर की जाऐगी.*







