केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है।
जिसको लेकर भैंसदेही में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भैंसदेही बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
एवं उनपर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुँचकर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले को ज्ञापन सौंपा।
पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच पुतला को लेकर झूमा-झटकी हुई।
कांग्रेसियों ने कहा कि एक वीडियो में केंद्रीय मंत्री और मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भरी सभा में कांग्रेस पार्टी और उनके विधायक को अपशब्द देते नजर आ रहे हैं।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री की अपनी भाषा में मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन कुलस्ते सत्ता के नशे में अपनी भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा की गई अशोभनीय भाषा की कड़ी निंदा की।
युवा कांग्रेसियों ने कुलस्ते से उनके दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने को कहा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गजानन आठवेकर,आदित्य लिखितकर,मयूर बारस्कर,देवेश आठवेंकर,कुशल अनेराव,विराज धोटेकर,आयुष मगरदे,गौरव वैष्णव, शिवा मोहरे,संजय सावे, अनस शेख़, फैजान पठान,राजकुमार हरशुले, महेंद्र बेले, आकाश इवने सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जाने : नारी क्यो करती है 16 श्रंगार

Leave A Reply

Your email address will not be published.