स्वसहायता समूह एवं रसोइयों का प्रशिक्षण कैम्प तीन जनवरी से
शासकीय संस्थाओं में संचालित भोजन इकाइयों में छात्र/छात्राओं के उपभोग के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन की उपलब्ध सुनिश्चित करने के लिए उनके निर्माण, भंडारण, वितरण आदि के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत 03 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदाय किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना एवं सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत कार्यरत स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव में से कोई एक प्रतिभागी और प्रत्येक शाला की एक रसोइया कुल एक शाला से दो प्रतिभागी की उपस्थिति अनिवार्य है।
यह प्रशिक्षण 3 जनवरी को विकासखंड चिचोली में बीआरसी भवन चिचोली, 4 जनवरी को विकासखंड शाहपुर के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर, 5 जनवरी को विकासखंड भीमपुर के मंगल भवन भीमपुर, 6 जनवरी को विकासखंड मुलताई के पंचायत ट्रेनिंग सेंटर कामथ मुलताई, 7 जनवरी को विकासखंड प्रभातपट्टन के डाइट प्रभातपट्टन, 9 जनवरी को विकासखंड आमला के बेसिक हायर सेकेण्डरी स्कूल आमला, 10 जनवरी को विकासखंड आठनेर के मंगल भवन आठनेर, 11 जनवरी को विकासखंड बैतूल को सभाकक्ष सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बैतूल, 12 जनवरी को विकासखंड भैंसदेही के बालक उत्कृष्ट विद्यालय भैंसदेही, 13 जनवरी को विकासखंड घोड़ाडोंगरी के आदिवासी सामुदायिक भवन घोड़ाडोंगरी एवं 16 जनवरी को रविन्द्र भवन चोपना हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल शोभापुर कॉलोनी में आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण दो पालियों में क्रमश: प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक एवं अपरान्ह 2 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।







