bhainsadehee: एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम एस डी एम को सौंपा ज्ञापन
*कॉलेज प्रबंधन पर लगाया पक्षपात का आरोप*
*कॉलेज में स्थाई प्राचार्य नियुक्त करने की मांग की*
भैंसदेही। आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सागर सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल सोनी के नेतृत्व में कॉलेज प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम एस डी एम भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि शासकीय महाविद्यालय भैसदेही में कॉफी दूर-दराज से छात्र-छात्राएँ पढाई करने आते है जिससे पढ़-लिखकर वह अपना भविष्य बना सके लेकिन महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.बी.पी.) के कार्यकर्ताओं द्वारा क्लास रूम से चालू क्लास को बंद कर प्रभारी प्राचार्य के सहयोग से क्लास रूम में एवं कालेज कैंपस में सभी विद्यार्थियों को ले जाकर कार्यक्रम करते हैं।
प्रभारी प्राचार्य के सहयोग से ए.बी.वी.पी. के द्वारा महाविद्यालय का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
एवं शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में प्रभारी प्राचार्य श्री जितेन्द्र दवण्डे जो कि इंग्लिश विषय के प्राध्यापक है और इंग्लिश पडने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।
जिसकों लेकर एन एस यू आई संगठन भैंसदेही के कार्यकर्ताओं ने कालेज का राजनीतिकरण करने वाले संगठन एवं इनको सहयोग करने वाले प्रभारी प्राचार्य श्री जितेन्द्र दवण्डे पर कडी कार्यवाही की जावे एवं महाविद्यालय में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की जाये ।
उक्त मांगो पर अगर जल्द कार्यवाही नही होती है तो एन.एस.यू.आई. द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होंगी।
NSUI विधानसभा अध्यक्ष सागर सिंह चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में लगातार कई दिनों से एबीवीपी संगठन प्रभारी प्राचार्य के सहयोग से कॉलेज का राजनीतीकरण कर रहे हैं।
NSUI विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल सोनी ने कहा कि चालू क्लास में एबीवीपी के कार्यकर्ता क्लासरूम को बंद कर संगठन के बैनर, झंडे लगाकर कार्यक्रम कर रहे है।
जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
एन एस यू आई संगठन इसकी कड़ी निंदा करती हैं।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रापल,विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,एन एस यू आई ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल उइके,नगर अध्यक्ष सूरज गांवडे,छात्र नेता मंगल सिंग परते,कुशल अनेराव, गौरव वैष्णव,देवेश आठवेंकर,विवेक बेले,सूरज बारस्कर, विशाल धुर्वे,रितेश उईके,अंकित धुर्वे,रज्जू मौशिक,महेंद्र सिंह,सूरज कवड़े,सुनील बारस्कर, पवन धाढ़से,संजय कासदेकर,अविषेक हरशुले, कपिलराज तुमडाम,विराज धोटेकर,सागर मालवीय,कुलदीप,अजय, लक्ष्मण,करन सावे,अनस शेख,राजा पाटनकर सहित बड़ी संख्या में एन एस यू आई संगठन के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







